मोबाइल फ़ोन्स तथा अन्य यंत्रों के लिए नए सड़क नियम
किसी वाहन को चलाते समय या मोटरसाइकल की सवारी करते समय विभिन्न प्रकार की पोर्टेबल, पहनने योग्य तथा सन्निहित (इनबिल्ट) डिवाइसों के प्रयोग को विधिवत बनाने के लिए नए सड़क नियम लागू किए जा रहे हैं। इन नियमों की रचना हमारी सड़कों पर लोगों को सुरक्षित रखने में सहायता के लिए की गई है।
किसी वाहन को चलाते समय या मोटरसाइकल की सवारी करते समय विभिन्न प्रकार की पोर्टेबल, पहनने योग्य तथा सन्निहित (इनबिल्ट) डिवाइसों के प्रयोग को विधिवत बनाने के लिए नए सड़क नियम लागू किए जा रहे हैं। इन नियमों की रचना हमारी सड़कों पर लोगों को सुरक्षित रखने में सहायता के लिए की गई है।
ये नियम निम्नांकित के बारे में है:
- पोर्टेबल डिवाइसें (फिट नहीं किए गए मोबाइल फ़ोन्स, टेबलेट्स);
- पहनने योग्य डिवाइसें (स्मार्ट घड़ियाँ, पहनने योग्य हैड-अप डिस्प्ले);
- सन्निहित (इनबिल्ट) डिवाइसें (सूचना, नेवीगेशन, और मनोरंजन सिस्टम्स, ऐसा हैड-अप डिस्प्ले जो किसी किसी वाहन का सन्निहित (इनबिल्ट) पार्ट हो);
- फिट की गई डिवाइसें (हैड-अप डिस्प्ले, टेबलेट, मोबाइल फ़ोन, मीडिया प्लेयर आदि, यदि किसी वाहन के भीतर या बाहर सुरक्षित तरीके से फिट किए गए हों तो); तथा
- मोटर बाइक हेल्मेट में लगी डिवाइसें।
जिन चालकों के पास फुल लाइसेंस है वे फिट नहीं की गई डिवाइसों जैसे कि फ़ोन, टेबलेट, लेपटॉप या कोई अन्य डिवाइस, को वाहन चलाते समय नहीं छू सकते।
L और P प्लेट चालकों में सड़क सुरक्षा जोखिम अधिक होने के कारण, उन पर ओर अधिक प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं। अधिक जानकारी के लिए नीचे वाला अंश देखें।
फुल लाइसेंस धारी वाहन चालक
वाहन चलाते समय, सभी प्रकार की डिवाइसों [पोर्टैबल, फिट की गई, पहनने योग्य तथा सन्निहित (इनबिल्ट)] में आप नहीं कर सकते हैं:
- टैक्स्ट, नंबर्स या सिम्बल एंटर करना
- स्क्रॉल करना (जैसे कि वेबसाइट, सोशल मीडीया, प्ले-लिस्टों पर)
- वीडियो चलाना या गेम्स खेलना या वीडियो कॉल्स लेना
- टैक्स्ट मैसेजों, सोशल मीडिया, ईमेलों, या फ़ोटूओं को डिस्प्ले करना या पढ़ना
- किसी डिवाइस को अपने शरीर के किसी भी हिस्से पर रखना, या कोई डिवाइस उठाकर किसी यात्री को देना।
पोर्टेबल डिवाइसें जैसे कि फिट नहीं किए गए या लूज़ मोबाइल फ़ोन्स, टेबलेट्स, लेपटॉप्स, मीडिया प्लेयर्स और गेम-कंसोल्स
वाहन चलाते समय (जब वाहन पार्क किया हुआ हो उसके अलावा), आप नहीं कर सकते हैं:
- किसी भी पोर्टेबल डिवाइस को छूना, चाहे वो बंद हो तो भी
- किसी पोर्टेबल डिवाइस को अपनी गोद में या अपने शरीर या कपड़ों पर कहीं भी रखना (जब तक कि वो जेब, या आपकी बेल्ट या आपके शरीर के किसी दूसरे हिस्से से जुड़े किसी पाउच में न हो)
- वाहन में किसी अन्य व्यक्ति द्वारा चलाई जा रही किसी डिवाइस पर डिस्प्ले को देखना
- एक पोर्टेबल डिवाइस को किसी यात्री को देना
- यदि आप एक यात्री हैं, तो वाहन चालक को कोई डिवाइस देना
आप कर सकते हैं:
- आप वाहन चलाना शुरू करें उससे पहले किसी डिवाइस को अपने वाहन के ब्लू टूथ से जोड़कर उसे अपनी नज़रों से परे रख देना।
- किसी ड्राइव-थ्रू में भुगतान करने के लिए एक मोबाइल फ़ोन या किसी अन्य डिवाइस का प्रयोग।
फिट की जा सकने वाली पोर्टेबल डिवाइसें या सन्निहित (इनबिल्ट) सिस्टम्स (जैसे कि नेवीगेशन या मनोरंजन सिस्टम्स)
सामान्यतया, चालकों द्वारा संगीत और नेवीगेशन जैसे कामों के लिए अपने फिट किए गुए या सन्निहित (इनबिल्ट) सिस्टमों का प्रयोग किया जा सकता है़, यदि वे टैक्सट एंटर नहीं कर रहे हों, स्क्रॉलिंग नहीं कर रहे हों या चित्रों को या वीडियो नहीं देख रहे हों तो। (प्रतिबंधित गतिविधियों की पूरी सूची ऊपर देखें)
इन डिवाइसों के विषय में, आप निम्नांकित करने के लिए डिवाइस को केवल कुछ ही पलों के लिए छू सकते हैं या टैप कर सकते हैं:
- कोई ऑडियो कॉल शुरु, स्वीकार या अस्वीकार करने के लिए
- ऑडियो सामग्री को प्ले या स्ट्रीम करने के लिए
- आवाज़ कम या तेज़ करने के लिए
- डिवाइस के किसी ऐसे फंक्शन का प्रयोग करने के लिए जिसे वाहन चलाने में आपकी सहायता के लिए डिज़ाइन किया गया हो
- नेवीगेशन का कोई फंक्शन काम में लेने के लिए
- डिवाइस का कोई ऐसा फंक्शन काम में लेने के लिए जिसे चालक के व्यवहार और स्थिति पर निगरानी रखने के लिए डिज़ाइन किया गया हो, या
- वाहन चालन का कोई प्रोफेशनल काम करने के लिए
मोटरसाइकल हेल्मेट्स
माोटरसाइकल चालकों द्वारा हेल्मेट डिवाइसों का प्रयोग करने के लिए जो काम किए जा सकते हें वे केवल निम्नांकित के लिए उस डिवाइस को कुछ पल के लिए छूने, या वॉइस कमांड्स का प्रयोग करने तक ही सीमित हैं:
- डिवाइस द्वारा ऑडियो कॉल शुरु, स्वीकार या अस्वीकार करने के लिए
- डिवाइस पर ऑडियो सामग्री को प्ले या स्ट्रीम करने के लिए
- डिवाइस के किसी ऐसे फंक्शन का प्रयोग करने के लिए जिसे वाहन चलाने में चालक की सहायता के लिए डिज़ाइन किया गया हो
- डिवाइस पर नेवीगेशन का कोई फंक्शन काम में लेने के लिए
- डिवाइस का कोई ऐसा फंक्शन काम में लेने के लिए जिसे चालक के व्यवहार और स्थिति पर निगरानी रखने के लिए डिज़ाइन किया गया हो (जैसे कि हार्ट मॉनीटर)
- वाहन चालन का कोई प्रोफेशनल काम करने के लिए, और
- उपरोक्त में से किसी की भी आवाज़ को कम या तेज़ करने के लिए।
स्मार्ट घड़ियाँ, स्मार्ट चश्में और पहनने योग्य हैड-अप डिस्प्ले
वाहन चलाते समय (जब वाहन पार्क किया हुआ हो उसके अलावा), आप नहीं कर सकते हैं:
- डिवाइस को छूना (डिवाइस पहने हुए होने के कारण चालक के आकस्मिक स्पर्श के अलावा)
- डिवाइस का प्रयोग, उदाहरण के लिए, नीचे बताए गए किसी भी काम के लिए:
- किसी भी टैक्स्ट को पढ़ना जैसे कि मैसेजेस या ईमेलें
- सोशल मीडिया या फ़ोटुयें देखने के लिए
- वीडियों कॉल्स में शामिल होने के लिए
- डिवाइस के नेवीगेशन फंक्शन को काम में लेने के लिए
- डिवाइस के ऐसे फंक्शन का प्रयोग जिसे चालक के व्यवहार और स्थिति पर निगरानी रखने के लिए डिज़ाइन किया गया हो
- वाहन चालन का कोई प्रोफेशनल काम।
लेकिन, आप निम्नांकित कर सकते हैं परंतु यदि केवल वॉइस कंट्रोल काम में ले रहे हों तो ही:
- कोई ऑडियो कॉल शुरु, स्वीकार या अस्वीकार करना
- डिवाइस पर ऑडियो सामग्री को प्ले या स्ट्रीम करना
- आवाज़ कम या तेज़ करना।
L और P प्लेट्स वाले चालक
विचलित ड्राइविंग की बात आने पर L और P प्लेट्स वाले चालकों पर प्रतिबंध ज़्यादा होते हैं।
पोर्टेबल डिवाइसों का किसी भी तरीके से प्रयोग नहीं किया जा सकता है। यदि आप संगीत या नेवीगेशन के लिए अपने फ़ोन का प्रयोग करना चाहते हैं तो वो अवश्य ही फिट किया हुआ होना चाहिए (नीचे दिया गया, फिट की हुई पोर्टेबल डिवाइसें, अंश देखें)।
L और P प्लेट्स वाले चालक, कार चलाते समय या मोटरसाइकल चलाते समय नहीं कर सकते हैं:
- पोर्टेबल डिवाइसों (जैसे कि मोबाइल फ़ोन्स, टेबलेट्स या लेपटॉप्स) का, फ़ोन कॉल्स या नेवीगेशन सहित, किसी भी तरह से उपयोग
- किसी भी डिवाइस को चलाने के लिए वॉइस कंट्रोल का प्रयोग
- टैक्स्ट, नंबरों या सिम्बलों को एंटर करना
- स्क्रॉल (जैसे कि वेबसाइटों, सोशल मीडिया, प्लेलिस्टों पर)
- वीडियो चलाना या गेम्स खेलना या वीडियो कॉल्स लेना,
- टैक्स्ट मैसेजों, सोशल मीडीया, ईमेलों, या फ़ोटूओं का प्रदर्शन
- शरीर के किसी भी हिस्से पर कोई भी डिवाइस रखना, या यात्री को कोई डिवाइस देना
पोर्टेबल (फिट नहीं की गई) डिवाइसें, फ़ोन्स, टेबलेट्स और लेपटॉप्स, तथा पहनने योग्य डिवाइसें (स्मार्ट घड़ियाँ, स्मार्ट चश्में, तथा पहनने योग्य हैड-अप डिस्प्ले) सहित
वाहन चलाते समय आप, फिट नहीं की गईं या पहनने योग्य डिवाइसों का स्पर्श, उपयोग या प्रयोग नहीं कर सकते हैं, चाहे वॉइस कमांड काम में ले रहे हों और यहाँ तक कि यदि उन्हें पहले से सैट कर दिया गया हो तो भी। इस नियम में किसी भी तरह की छूट नहीं है।
इसके अलावा, आप वाहन चलाते समय किसी भी डिवाइस की स्क्रीन नहीं देख सकते हैं ना ही कोई यात्री आपको स्क्रीन दिखा या दे सकता है।
आप समय देखने के लिए अपनी स्मार्ट घड़ी को देख सकते हें, यदि छूने या वॉइस कमांड्स की ज़रूरत न हो तो।
फिट की गई पोर्टेबल डिवाइसें या सन्निहित (इन्बिल्ट) सिस्टम्स (जैसे कि नेवीगेशन, क्लाइमेट कंट्रोल या मनोरंजन सिस्टम्स)
एक L या P प्लेट वाले चालक के रूप में आप:
- किसी डिवाइस को फिट कर सकते हैं यदि वह व्यवसायिक रूप से डिज़ाइन की गई है और उसका निर्माण इस उद्देश्य से किया गया है।
- फिट की गई डिवाइसों को केवल नेवीगेशन और ऑडियो (जैसे कि संगीत या पॉडकास्ट्स) प्ले करने के लिए ही काम में ले सकते हैं बशर्ते कि उसे डिवाइस को यात्रा शुरु करने से पहले ही लगा दिया गया था। गाना बदलने या कोई दूसरा पता डालने के लिए आपको अपने वाहन को सड़क किनारे ले जाकर खड़ा करना आवश्यक है। वाहन चलाते समय आपको किसी भी काम के लिए एक फिट की हुई डिवाइस को छूने की अनुमति नहीं है।
- अपने वाहन में सन्निहित इन्बिल्ट डिवाइस को नेविगेशन सेटिंग्स, क्लाइमेट कंट्रोल्स और ऑडियो फंक्शन (जैसे कि रेडियो स्टेशन) बदलने के लिए कुछ पलों के लिए छू सकते हैं।
स्मार्ट घड़ियाँ, स्मार्ट चश्में और पहनने योग्य हैड-अप डिस्प्ले
L और P प्लेट वाले चालक पहनने योग्य डिवाइसों को किसी भी तरह से काम में नहीं ले हैं।
आप नहीं कर सकते हैं:
- डिवाइस को छूना (डिवाइस पहने हुए होने के कारण चालक के आकस्मिक स्पर्श के अलावा)
- वॉइस कंट्रोल्स का प्रयोग करते हुए डिवाइस को चलाना
- मोटर वाहन में बैठे हुए किसी अन्य व्यक्ति द्वारा काम में ली जा रही पहनने योग्य डिवाइस को देखना
मोटरसाइकल हेल्मेट्स
बाइक की सुरक्षा या उसे चलाने से संबंधित किसी चित्र या सूचना के लिए डिवाइस का प्रयोग करने के अलावा, L और P प्लेट वाले चालक मोटरबाइक हेल्मेट डिवाइस का प्रयोग केवल निम्नांकित के लिए कर सकते हैं:
- ऑडियो सामग्री (संगीत, पॉडकास्ट, ऑडियो पुस्तकें) बजाने या स्ट्रीम करने के लिए
- नेवीगेशन के लिए
परंतु, आप हरगिज़ नहीं कर सकते हैं:
- उपरोक्त करते समय डिवाइस का स्पर्श या वॉइस कंट्रोल्स का प्रयोग।
इन फंक्शनों को, आप बाइक चलाना शुरु करें उससे पहले ही सैटअप करना होगा, और सेटिंग्स बदलने के लिए आपको अवश्य ही बाइक को सड़क किनारे रोकना होगा।
दण्ड
मोबाइल फ़ोन (या दूसरी डिवाइस) को ग़ैर क़ानूनी रूप से काम में लेने पर $555 और चार (4) डिमैरिट पाइंट्स का ज़ुर्माना लगता है।